धान खरीद में उदासीनता बरतने पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने कहा कि किसान धान बेचने के लिए अपना पंजीकरण उसी नाम से कराएं जिस नाम से उनका बैंक खाता है ताकि भुगतान आसानी से किया जा सके। उन्होंने एक दिन में एक किसान से अधिकतम 75 क्विंटल धान खरीदने का निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 05:52 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 05:52 PM (IST)
धान खरीद में उदासीनता बरतने पर होगी कार्रवाई
धान खरीद में उदासीनता बरतने पर होगी कार्रवाई

देवरिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त तेवर के बाद धान खरीद को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी अमित किशोर ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर धान खरीद के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को धान खरीदने में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कम खरीद मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसान धान बेचने के लिए अपना पंजीकरण उसी नाम से कराएं, जिस नाम से उनका बैंक खाता है, ताकि भुगतान आसानी से किया जा सके। उन्होंने एक दिन में एक किसान से अधिकतम 75 क्विंटल धान खरीदने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि उस किसान का धान 75 क्विंटल से अधिक हो तो उसे एक सप्ताह बाद की तिथि का टोकन देकर खरीदें। धान खरीद के समय यह अवश्य ध्यान रखें कि क्रय केंद्रों पर केवल एक ही गांव के किसानों से पूरी खरीद न की जाए। जिन केंद्रों पर धान की खरीद शून्य से लेकर दो सौ क्विंटल से कम हुई है। वह अधिक से अधिक धान खरीदें। इसके लिए उन्होंने सभी क्रय एजेंसियों को प्रभावी तरीके से कार्य करने के कड़े निर्देश दिए। विपणन निरीक्षकों को निर्देश दिया कि इस कार्य के आप नोडल अधिकारी हैं। इसलिए आप सभी धान खरीद पर नजर करें और अधिक से अधिक धान खरीद कराएं। उप जिला अधिकारी रुद्रपुर संजीव उपाध्याय, डिप्टी आरएमओ जितेंद्र यादव व कई विपणन निरीक्षक मौजूद रहे। विधायक ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण

सदर विधायक डा.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने सदर विस क्षेत्र के गौरीबाजार स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। अपने सामने कांटे पर धान का तौल कराया। वजन सही मिला। केंद्र प्रभारी संजीव कुमार को निर्देश दिया कि कोई भी किसान वापस न जाय। सौ फीसद धान खरीदारी होनी चाहिए। डीएम से फोन पर खैरानाबनुआ में एक और क्रय केंद्र खोलने को कहा। सुनील बरनवाल, विजय सिंह, मुन्ना राय, राजेश्वर वर्मा, विजय सैनी आदि मौजूद रहे।इसके बाद बैतालपुर के खिरहां में बनाए गए क्रय केंद्र का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी