स्कार्पियो चालक के पास एक तमंचा व कारतूस बरामद

लार पुलिस को शनिवार को मेहरौना बार्डर पर चेकिग के दौरान स्कार्पियो चालक के पास से 12 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया। पकड़ा गया चालक गोरखपुर के बड़हलगंज का रहने वाला जीतेंद्र साहनी है। पुलिस के अनुसार वह गोवंश तस्कर गिरोह का सदस्य है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Mar 2019 11:51 PM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2019 11:51 PM (IST)
स्कार्पियो चालक के पास एक तमंचा व कारतूस बरामद
स्कार्पियो चालक के पास एक तमंचा व कारतूस बरामद

देवरिया : लार पुलिस को शनिवार को मेहरौना बार्डर पर चेकिग के दौरान स्कार्पियो चालक के पास से 12 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया। पकड़ा गया चालक गोरखपुर के बड़हलगंज का रहने वाला जीतेंद्र साहनी है। पुलिस के अनुसार वह गोवंश तस्कर गिरोह का सदस्य है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

चौकी इंचार्ज मेहरौनाघाट आशुतोष कुमार, उप निरीक्षक रंजय कुमार सिपाही राजेश सिंह, रवि पांडेय, सूबेदार यादव बिहार बार्डर पर बैरियर लगाकर सघन चेकिग कर रहे थे। इसी बीच लार के तरफ से एक स्कार्पियो आती दिखी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे दौड़ा कर पकड़ा। तलाशी के दौरान चालक के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान जितेंद्र साहनी पुत्र वीर बहादुर निवासी भाटपार बनकट, थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर के रूप में हुई। पुलिस ने स्कार्पियों को सीज कर दिया। चालक जितेंद्र साहनी को 25 आ‌र्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर ने कहा कि चुनाव को देखते बिहार बार्डर पर चेकिग कराई जा रही थी। इस दौरान बदमाश पुलिस के हाथ लग गया।

chat bot
आपका साथी