पराली जलाने के दौरान गन्ने की फसल में लगी आग

प्रतिबंध के बावजूद पराली जलाने से आगे लगने की घटनाएं शुरू हो चुकी हैं। गुरुवार को थाना क्षेत्र के ठाकुर देवरिया में आग लगने से करीब आठ कट्ठा गन्ने की फसल जल गई। पुलिस व ग्रामीणों के प्रयास से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Oct 2018 12:10 AM (IST) Updated:Fri, 26 Oct 2018 12:10 AM (IST)
पराली जलाने के दौरान गन्ने की फसल में लगी आग
पराली जलाने के दौरान गन्ने की फसल में लगी आग

देवरिया : प्रतिबंध के बावजूद पराली जलाने से आगे लगने की घटनाएं शुरू हो चुकी हैं। गुरुवार को थाना क्षेत्र के ठाकुर देवरिया में आग लगने से करीब आठ कट्ठा गन्ने की फसल जल गई। पुलिस व ग्रामीणों के प्रयास से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका है।

शिवनाथ यादव ने करीब एक बीघा खेत में गन्ना बोया है। गुरुवार को दोहपर में बगल के खेत में एक व्यक्ति द्वारा धान की पराली जलाया जा रहा था। आग तेज होने गन्ने की फसल में आग लग गई। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विजय बहादुर माय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस व आग से करीब आठ कट्ठा गन्ना जल गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फसल का अवशेष जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, जो भी व्यक्ति पराली जलाता हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ मुकदमा की कार्रवाई की जाएगी। किसान से तहरीर मिलने पर इस घटना के लिए जिम्मेदार किसान पर भी कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी