रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

By Edited By: Publish:Mon, 12 Nov 2012 05:39 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2012 05:39 PM (IST)
रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

देवरिया : नगर स्थित एचपीजीडी चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विविध प्रकार के रंगोली बनाकर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बेहतर रंगोली बनाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

प्रथम से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध प्रकार की रंगोली बनाई गई। रंगोली के सात रंग अलग-अलग संदेश दे रहे थे। कक्षा-2 की चंद्रावती भारती, दुर्गा मद्धेशिया, नेहा जायसवाल, ऋद्धिमा तिवारी को प्रथम, कक्षा-7 की पूजा वर्मा, सोनाली जायसवाल, इंद्रावती भारती, शालू मद्धेशिया, नाजिया परवीन को द्वितीय तथा कक्षा-3 की नेहा यादव, मुस्कान साहनी, फिजा परवीन की प्रस्तुति को तृतीय स्थान मिला। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देते हुए प्रबंधक विजय कुमार जायसवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने में सहायक होते हैं। बच्चों के लिए स्थान पाना महत्वपूर्ण नहीं बल्कि प्रतियोगिता में भाग लेना महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य निरुपमा जायसवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभा को खोजना एवं उसको बढ़ावा देना है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहेंगे।

इस दौरान सतीश प्रजापति, छोटे सिंह, सुजीता मद्धेशिया, प्रीती जायसवाल, नसरीन अनीस, मीनू वर्मा, जूली जायसवाल, सपना जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी