पर्यावरण संरक्षण के लिए आज लगाए जाएंगे 23 लाख पौधे

पौधों के रोपण के साथ ही उसकी जियो टैगिंग करना अनिवार्य है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jul 2022 01:22 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jul 2022 01:22 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए आज लगाए जाएंगे 23 लाख पौधे
पर्यावरण संरक्षण के लिए आज लगाए जाएंगे 23 लाख पौधे

पर्यावरण संरक्षण के लिए आज लगाए जाएंगे 23 लाख पौधे

देवरिया: पौधारोपण जन आंदोलन 2022 के सफलता के लिए की गई तैयारियों की कलेक्ट्रेट में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पांच जुलाई को जिले में 23 लाख पौधा लगाया जाना है। पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

कहा कि सभी विभागों को लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। शेष पौधों का 6 जुलाई, 7 जुलाई एवं 15 अगस्त को सिलसिलेवार ढंग से पौधारोपण किया जाएगा। वन विभाग एवं उद्यान विभाग की नर्सरियों में पर्याप्त पौधे उपलब्ध है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पौधों के रोपण के साथ ही उसकी जियो टैगिंग करना अनिवार्य है। ऐसे स्थल जहां 20 या उससे अधिक पौधे लगेंगे, उनकी जियो टैगिंग की जाएगी। पौधारोपण के बाद उसके सुरक्षा को लेकर ट्रीगार्ड व फेंसिंग का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने इस अभियान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ एवं सिविल सोसायटी एवं आम नागरिकों की भागीदारी पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी इस कार्य को गंभीरता से लें। पूरे उत्साह एवं मनोयोग से इस पुनीत व शासकीय कार्य में भागीदारी निभाएं। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, डीएफओ जगदीश आर, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीसी मनरेगा बीएस राय मौजूद रहे। कार्यालय पौधारोपण कार्यक्रम में राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह मौजूद होंगे। साथ ही पौधारोपण करेंगे।

chat bot
आपका साथी