जालसाजों ने कर ली 57 हजार की खरीदारी

देवरिया : साइबर अपराध रोकने को लेकर प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है, लेकिन साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jun 2017 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jun 2017 11:19 PM (IST)
जालसाजों ने कर ली 57 हजार की खरीदारी
जालसाजों ने कर ली 57 हजार की खरीदारी

देवरिया : साइबर अपराध रोकने को लेकर प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है, लेकिन साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है। जिले में साइबर अपराध रोकने के लिए थाने स्तर पर टीम गठित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और किसी को गुप्त कोड न बताने की हिदायत दी जा रही है। इसके बावजूद लोग ठगी का शिकार हो जा रहे हैं। लोगो की बैंक में जमा गाढ़ी कमाई पलक झपकते ही साइबर अपराधी उड़ा दे रहे हैं।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपराशुक्ल गांव निवासी श्रीकृष्ण ने आरोप लगाया है कि पीएनबी में खाता है। कुछ दिन पूर्व खाता खोलकर अस्सी हजार रुपये जमा किया। कई बार में उसके खाते से 57 हजार की निकासी कर ली गई। इसकी जानकारी होने पर खाते को लाक कराया। पीड़ित ने इसकी सूचना थाने को दी। उप निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि सूचना मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

भूमि विवाद में महिला की पिटाई

खुखुंदू, देवरिया : थाना क्षेत्र के शेरवा बभनौली गांव में भूमि विवाद को लेकर रामानंद व चंद्रिका के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों की सहमति से विवाद हल करने को लेकर मौके पर पहुंचे, इसी बीच दोनों परिजनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गुलाबी देवी पत्नी रामानंद की बेरहमी पिटाई कर दी गई। परिजनों की सहायता से घायल का इलाज अस्पताल में कराया गया। पीड़िता ने सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष मृत्युंजय पाठक ने कहा कि सूचना मिली है जांच कर कार्रवाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी