एसपी से लगाई गुहार

देवरिया: एक सप्ताह पूर्व वह मायके चली गई और अब वह अपने ससुराल आने की बजाय पति के खिलाफ लार थाने में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 11:19 PM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2017 11:19 PM (IST)
एसपी से लगाई गुहार
एसपी से लगाई गुहार

देवरिया: एक सप्ताह पूर्व वह मायके चली गई और अब वह अपने ससुराल आने की बजाय पति के खिलाफ लार थाने में तहरीर देकर अपना सामान मांगा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है तो दूसरी तरफ महिला के सास व ससुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच एसपी से बहू की विदाई कराने की बात कही। उधर इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

लार थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक युवती प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापिका है। गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम हो गया और दिसंबर 2016 में दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद दोनों पड़ोसी प्रांत बिहार में जाकर न्यायालय में शादी करने के साथ ही मंदिर में भी सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया और युवक अपने घर लाकर उसे रख लिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। एक सप्ताह पूर्व अध्यापिका अपने मायके चली गई। सोमवार को लार थाने में अध्यापिका के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी और लड़के से अध्यापिका का पूरा कागजात दिला देने की बात कही। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक लार डा.विनय प्रकाश राय ने कहा कि लड़की के परिजनों ने तहरीर दी है तो युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी