सामाजिक एकता में विश्वास रखती है कांग्रेस: राना गोस्वामी

देवरिया : कांग्रेस कमेटी की बैठक टाउनहाल परिसर स्थित पार्टी कार्यालय पर बुधवार को हुई। इसमें बीस अग

By Edited By: Publish:Wed, 24 Aug 2016 11:57 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2016 11:57 PM (IST)
सामाजिक एकता में विश्वास रखती है कांग्रेस: राना गोस्वामी

देवरिया : कांग्रेस कमेटी की बैठक टाउनहाल परिसर स्थित पार्टी कार्यालय पर बुधवार को हुई। इसमें बीस अगस्त को जनपद में पहुंचने वाली 27 साल यूपी बेहाल रथयात्रा के सफलता की रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राना गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश में रथ यात्रा को प्रदेश की जनता का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस सामाजिक एकता में विश्वास रखती है। समाज को तोड़कर नहीं बल्कि जोड़कर कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 27 साल में उत्तर प्रदेश में गैर कांग्रेसी सरकारों ने केवल वोट के नाम पर समाज को बांटने का कार्य किया है। समाज का किसी भी आधार पर बंटवारा सबसे बड़ा अपराध है। सत्ताईस सालों में प्रदेश की जनता को निराशा, गुंडाराज, रिश्वतखोरी व परिवारवाद ही मिला है। प्रदेश का विकास ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि सपा की प्रदेश सरकार के कुशासन से जनता ऊब गई है तो केंद्र की मोदी सरकार के झूठे वादे एवं नारों की असलियत अब जनता के सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस सत्ता में आने के लिए प्रदेश में दमदारी से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। विधान सभा चुनाव तक कांग्रेस के कार्यक्रम होते रहेंगे।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ¨सह राकेश ने कहा कि जनपद में तीस अगस्त को रथयात्रा का आगमन होगा। रथयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ता मनोयोग से जुट जाएं। यात्रा को लेकर कांग्रेसजनों में उत्साह है। रथयात्रा में चलने वाले वरिष्ठ नेताओं का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

इस दौरान गोरखपुर के जिलाध्यक्ष सैयद जमाल अहमद, प्रदीप पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, विस्मिल्लाह लारी, कैलाश तिवारी, महेंद्र मिश्र, अर¨वद शाही, वरुण राय, ऋषिकेश मिश्र, नौशाद अहमद खान, रामदयाल, धर्मेंद्र ¨सह, केशव चंद यादव, जुलेखा खातून, मु. सुहेल अंसारी, समीर पांडेय, भरत मणि, शंभू ¨सह, पुरुषोत्तम ¨सह, जवाहर, अजय ¨सह, रामविलास तिवारी, महेंद्र अम्बेडकर, जोखू भारती, वृजेश ¨सह, गंगा सागर गुप्ता, धर्मेंद्र पांडेय, पारस चौहान, वशिष्ठ मोदनवाल, आनंददेव गिरि, भागीरथी, दुर्गेश चौधरी, नियामत अंसारी, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, चंद्र मोहन पांडेय, प्रकाश तिवारी, बागीश यादव, संजय ¨सह, रामअशीष साहनी, संजीव मिश्र, भीम, रमेश चंद वर्मा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी