बूथ स्तर पर बनाएं पार्टी को मजबूत

देवरिया : कांग्रेस सेवादल की बैठक टाउनहाल परिसर स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को हुई। इसमें बूथ

By Edited By: Publish:Tue, 28 Jun 2016 11:09 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2016 11:09 PM (IST)
बूथ स्तर पर बनाएं पार्टी को मजबूत

देवरिया : कांग्रेस सेवादल की बैठक टाउनहाल परिसर स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को हुई। इसमें बूथ स्तर पर संगठन के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता कर रहे मुख्य संगठक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी व संगठन की रीढ़ होते हैं। जनता के बीच जाकर पार्टी नीतियों को रखे। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में मनोयोग से जुटें।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ रही है वहीं प्रदेश की सपा सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। जनता केंद्र व प्रदेश सरकार से त्रस्त है। वह कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है। बैठक को सुबाष राय, अब्दुल कलाम अंसारी, राजसरोज पांडेय, अमरजीत यादव, रामायण यादव, बलराम ¨सह, धर्मवीर भारती, अनुकूल मणि, रामभगत मणि, दिलीप ¨सह, अवधेश मणि, गो¨वद्र मणि, विक्रांत मणि, दयाशंकर द्विवेदी, वृजेश ¨सह, जवाहर लाल बरनवाल, अर्जुन निषाद, राघवेंद्र भारती, डा. चंद्रिका यादव, इजहार अहमद आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी