बसपा सरकार की उपलब्धियां बताएं कार्यकर्ता

देवरिया : तहसील क्षेत्र के श्री कृष्ण इंटर कालेज हाता में बसपा विधानसभा क्षेत्र भाटपाररानी का एक दिव

By Edited By: Publish:Fri, 24 Jun 2016 10:57 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jun 2016 10:57 PM (IST)
बसपा सरकार की उपलब्धियां बताएं कार्यकर्ता

देवरिया : तहसील क्षेत्र के श्री कृष्ण इंटर कालेज हाता में बसपा विधानसभा क्षेत्र भाटपाररानी का एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन शुक्रवार को हुआ। यहां बतौर मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर आर.एस. कुशवाहा ने कहा कि बसपा मुखिया के चार बार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के विकास कार्यों को कार्यकर्ताओं को जनता को बताना चाहिए।

रामअशीष माथुर जोनल कोआर्डिनेटर ने कहा कि गरीबों के साथ सपा सरकार में नाइंसाफी हो रही है। गरीबों को न्याय दिलाने के लिए बसपा की सरकार प्रदेश में जरूरी है। विधान सभा क्षेत्र प्रभारी सभाकुंवर ने कहा कि सपा की कथनी और करनी में अंतर है। सिर्फ झूठे वादे किये जा रहे है। बढ़ते अपराध से पूरा प्रदेश जल रहा है। तहसील थाना दलाली के केन्द्र बने हैं। विकास कार्यो में लूट मची है। प्रदेश में बसपा की सरकार बनी तो सारे विकास कार्यों की जांच होगी। यहां मुख्य रूप से सुधीर कुमार भारती जोनल कोआर्डिनेटर, ब्रजेश कुमार भारती जोनल कोआर्डिनेटर, इंजीनियर अमरीश कुमार,मंडल कोआर्डिनेटर, रामदरश कुशवाहा मंडल कोआर्डिनेटर, डा. रामनाथ चौहान मंडल कोआर्डिनेटर, पूर्व प्रमुख विन्दा कुशवाहा, छेदी मास्टर अकेला, कमलेश यादव प्रत्याशी प्रभारी रामपुर कारखाना, जिपं सदस्य अनिरुद्ध कुशवाहा, जिपंस लाल बहादुर कुशवाहा, महेश गोंड, दिनेश चन्द्र कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लाल जी कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, राजेश पासवान, शंभू शंकर, रामदुलार यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता नथुनी प्रसाद जिलाध्यक्ष व संचालन रमेश चन्द्र एडवोकेट ने किया।

chat bot
आपका साथी