अस्पताल में महिला ने वार्ड ब्वाय को पीटा

जागरण संवाददाता, सलेमपुर, देवरिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दवा वितरण कक्ष में एक महिला अचा

By Edited By: Publish:Wed, 04 May 2016 11:33 PM (IST) Updated:Wed, 04 May 2016 11:33 PM (IST)
अस्पताल में महिला ने वार्ड ब्वाय को पीटा

जागरण संवाददाता, सलेमपुर, देवरिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दवा वितरण कक्ष में एक महिला अचानक घुस गई और वार्ड ब्वाय की पिटाई शुरू कर दी। यह देख लोग अवाक रह गए। महिला ने सरकारी कागजात भी फाड़ दिया। बीच-बचाव करने कर्मचारी व अन्य लोग पहुंचे तो उनसे भी महिला उलझ गई। बाद में पुलिस बुलाना पड़ा तब मामला शांत हुआ। इस मामले में वार्ड ब्वाय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि देरशाम तक मुकदमे की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

सुबह आठ बजे से बुधवार को अस्पताल की ओपीडी चल रही थी और दवा वितरण कक्ष में चीफ फार्मासिस्ट विष्णु प्रसाद व वार्ड ब्वाय नदीम खान बैठे थे। इसी बीच एक महिला पहुंची। वह नदीम खान से उलझ गई और उसकी पिटाई शुरू कर दी। यह देख सभी अवाक रह गए। इतना ही नहीं, महिला ने रजिस्टर समेत अन्य कागजात भी फाड़ दिया। लोग बीच-बचाव करने आए तो महिला उनसे भी उलझ गई। इसके बाद वार्ड ब्वाय अपने कमरे में गया तो उसके कमरे में भी महिला घुस गई और नदीम खान की पत्नी की भी पिटाई कर दी। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराई। बताया जा रहा है कि महिला वार्ड ब्वाय के मामा की लड़की है, जो इस समय भठवा धर्मपुर में रहती है। नदीम खान ने उससे जमीन कुछ वर्ष पूर्व लिखवाया था, लेकिन उस जमीन पर इस समय मुकदमा है। इसे लेकर विवाद चल रहा है। इसीलिए महिला वार्ड ब्वाय के साथ उलझ गई। इस मामले में नदीम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इस बाबत कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी