छात्र शक्ति राष्ट्र की मजबूती का आधार

देवरिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में रविवार को टाउन हाल स्थित कार्यालय में दसवी

By Edited By: Publish:Sun, 04 Oct 2015 10:15 PM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2015 10:15 PM (IST)
छात्र शक्ति राष्ट्र की मजबूती का आधार

देवरिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में रविवार को टाउन हाल स्थित कार्यालय में दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 507 बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका ¨सह ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की मजबूती का आधार उस राष्ट्र की जागरूक एवं सशक्त छात्र शक्ति होती है। आज भारत ने छात्रों की प्रतिभा के दम पर पूरे विश्व में अपना लोहा मनवाया है।

मुख्य वक्ता डा.अजय मणि त्रिपाठी ने

शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों पर बल दिया। विशिष्ठ अतिथि व्यवसाई संजय केडिया एवं आचार्य गो¨वद राव ने छात्रों का मार्ग दर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री नीतीश पांडेय ने किया। कार्यक्रम का समापन करते हुए नगर अध्यक्ष डा. मुकुल लवानिया ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान प्रदेश मंत्री उमंग ¨सह, आचार्य गो¨वद मणि त्रिपाठी, डा.श्रीनिवास ¨सह, मीनू ¨सह, राधेश्याम शुक्ला, सुधांशु प्रताप ¨सह, अभिषेक ¨सह, विपिन बिहारी तिवारी, आशुतोष मणि त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी, शुभ नारायण यादव, मंजीत भारती, सोनी मद्धेशिया, रूपांजलि वर्मा, रजत यादव, आयुष राय, आलोक त्रिपाठी, चंद्रकांत ¨सह, मनीष, आलोक नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी