मुआवजा की मांग को लेकर हियुवा का चक्का जाम

देवरिया : हुदहुद व ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान के मुआवजे को लेकर हियुवा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को

By Edited By: Publish:Mon, 31 Aug 2015 10:04 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 10:04 PM (IST)
मुआवजा की मांग को लेकर हियुवा का चक्का जाम

देवरिया : हुदहुद व ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान के मुआवजे को लेकर हियुवा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को परसिया मिश्र चौराहा पर चक्का जाम कर देवरिया सलेमपुर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। लगभग आधे घंटे तक हुए चक्का जाम से आवागमन बाधित हो गया। इस बीच मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष खुखुंदू व नायब तहसीलदार के मान मनौव्वल व आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।

इसके पूर्व सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक नीरज शाही ने कहा कि पंद्रह दिनों के अंदर किसानों को मुआवजा नही मिला तो ¨हदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी। राजा ¨सह कुशवाहा ने कहा कि हियुवा इस आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम के संयोजक ब्लाक अध्यक्ष नीरज शाही बैरौना नकहा कि किसानों को तत्काल मुआवजा मिलना चाहिए। क्षेत्रीय किसानों के समर्थन में आंदोलित होंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान दीपक ¨सह गब्बू, सुरेंद्र चौरसिया, धनन्जय पांडेय, शैलेंद्र ¨सह, धनवंत ¨सह, सुभाष तिवारी, ऋषिमुनी कुशवाहा, अश्वनी चौबे आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी