उफनाई घाघरा बहा ले गई पीपा पुल

देवरिया : मैदानी इलाकों में एक सप्ताह से जारी मानसूनी बारिश से नदियों के जलस्तर में अचानक उफान आ गय

By Edited By: Publish:Tue, 30 Jun 2015 10:24 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2015 10:24 PM (IST)
उफनाई घाघरा बहा ले गई पीपा पुल

देवरिया : मैदानी इलाकों में एक सप्ताह से जारी मानसूनी बारिश से नदियों के जलस्तर में अचानक उफान आ गया है। मंगलवार को घाघरा का तेज बहाव नदी पर लगा पीपा पुल बहा ले गया। लोक निर्माण के अभियंता व करीब दर्जन भर कर्मचारी पुल को रोकने में जुटे हैं। हालांकि उन्हें देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी थी।

घाघरा के जलस्तर में वृद्धि के बाद विभाग ने पीपा के पुल पर आवागमन बंद कर दिया। मंगलवार को सुबह कर्मचारी पीपा खोल रहे थे। इसी बीच तेज प्रवाह के चलते पुल बहने लगा। पुल के नदी की तेज धारा में पड़ जाने के कारण कर्मचारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अवर अभियंता मोहनलाल गुप्त की अगुआई में काफी मशक्कत के बाद लगभग नौ बजे एक किमी पूरब तरफ पुल को रोकने में सफलता मिली। अभी पुल को बांधा जा रहा था। इसी बीच पुल दो हिस्सों में बंट गया और 24 पीपे एक बार फिर नदी की लहरों के साथ बहने लगा। अवर अभियंता ने उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। विभाग के आला अफसर मौके पर पहुंचे और दो नावों पर सवार होकर पुल को रोकने के प्रयास में जुट गए।

chat bot
आपका साथी