सपा-भाजपा एक सिक्के के दो पहलू

देवरिया: पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पथरदेवा कस्बे के महुआरी स्क

By Edited By: Publish:Sat, 30 May 2015 09:48 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2015 09:48 PM (IST)
सपा-भाजपा एक सिक्के के दो पहलू

देवरिया: पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पथरदेवा कस्बे के महुआरी स्कूल के पास हुई। बैठक में वर्ष 2017 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति तय की गई। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर सुश्री मायावती के शासन की उपलब्धियों को बताने के साथ ही संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए गोरखपुर मंडल के बसपा के कोआर्डिनेटर डा.रातनाथ चौहान ने कहा कि देश व प्रदेश में विकास का पहिया रूक गया है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पंगु हो चुकी है। सरेआम हत्याएं हो रही हैं। अधिकारियों पर कोई लगाम नहीं है। सपा व भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। डा.रामअवध प्रसाद व मो.गुलाम वारिस ने कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों को साथ लेकर चलने का कार्य करती है। सपा सरकार में प्रदेश में गुंडाराज कायम है। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मैनुद्दीन अंसारी ने कहा कि आज जनता बसपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। आज जरूरत है कि बसपा के शासनकाल में किए गए कार्यों को बसपा कार्यकर्ता जनता को बताएं।

बैठक में नागेंद्र ¨सह, नर¨सह प्रसाद, गंगा दयाल आजाद, श्रीकृष्ण भारती, पंकज कुमार, प्रदीप राजभर, जसवंत प्रसाद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी