नपा अध्यक्ष ने निरीक्षण कर देखी वार्ड की हकीकत

देवरिया: नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका ¨सह रविवार को नपा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत व वार्ड नंबर

By Edited By: Publish:Sun, 24 May 2015 09:52 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2015 09:52 PM (IST)
नपा अध्यक्ष ने निरीक्षण कर देखी वार्ड की  हकीकत

देवरिया: नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका ¨सह रविवार को नपा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत व वार्ड नंबर दस का भ्रमण किया तथा लोगों से वार्ड की समस्याएं से रूबरू हुई। कई समस्याओं को तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया।

नपा अध्यक्ष सबसे पहले पूरे वार्ड का इस चिलचिलाती धूप में अपने कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया तत्पश्चात वार्ड के निवासियों से उनकी समस्याएं सुनी। कुछ लोगों ने कहा कि इस वार्ड जल निकासी का मुख्य समस्या है। वाटर सप्लाई नहीं है। जिस पर नपा अध्यक्ष ने जल्द समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया। कुछ दूर आगे बढी तो वहां लोगों ने बताया की बल्ब नही जलता है। जिस पर उन्होंने अपने कर्मचारियों से त्वरित ठीक कराने का निर्देश दिया। भ्रमण के दौरान वार्ड की सभासद सरोज देवी, समाजसेवी मनोज ¨सह, नपा कर्मचारी निलेश रमण, पुरूषोत्तम इम्तियाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी