केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं

देवरिया : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को पकड़ी बाबू गांव में हुई, जिसमें केंद्र सरकार के एक वर

By Edited By: Publish:Thu, 21 May 2015 11:06 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2015 11:06 PM (IST)
केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं

देवरिया : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को पकड़ी बाबू गांव में हुई, जिसमें केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों को जनता को बताने का संकल्प लिया गया। राजकुमार शाही ने कहा कि चुनाव के समय नरेंद्र भाई मोदी ने जो भी वादा जनता से किया उसे एक-एक कर पूरा कर रहे हैं। विकास योजनाओं से अमीर-गरीब सभी लाभान्वित हो रहें हैं। कार्यकर्ता गांवों में केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के बीच बताने का कार्य करें। उमेश प्रसाद शाही, अजय कुमार दुबे, रमाशंकर यादव, जगदीश मिश्र, राम भरोसा कुशवाहा, ज्ञानचंद्र ¨सह, व्रजेश कुशवाहा, रामाश्रय चौरसिया, हरीनाथ तिवारी, मनीष पांडेय, संतोष पटेल, प्रभुनाथ कुशवाहा मंटू पटेल, मोहन प्रसाद मौजूद रहे। संचालन सुशील शाही ने किया।

chat bot
आपका साथी