सम्मेलन के सफलता की बनी रणनीति, दी जिम्मेदारी

देवरिया : विकास खंड कार्यालय के सभागार में ग्राम प्रधान संघ की बैठक हुई, जिसमें 28 फरवरी को देवरिया

By Edited By: Publish:Mon, 23 Feb 2015 10:38 PM (IST) Updated:Mon, 23 Feb 2015 10:38 PM (IST)
सम्मेलन के सफलता की बनी रणनीति, दी जिम्मेदारी

देवरिया : विकास खंड कार्यालय के सभागार में ग्राम प्रधान संघ की बैठक हुई, जिसमें 28 फरवरी को देवरिया में आयोजित जिला सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सम्मेलन को एतिहासिक बनाने के लिए लोगों को जिम्मेदारी दी गई।

संबोधित करते जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि ने कहा कि आज न्याय पंचायतों को पुन: स्थापित करने की जरुरत है। पंचायतों को पूरी तरह अधिकार विहीन कर दिया गया है। पंचायत एक्ट को लागू किए बगैर पंचायत चुनाव औचित्यहीन है। पंचायतों का कर्मचारियों पर सीधा नियंत्रण न होने की स्थिति में कोई काम नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों के लिए गांव की योजनाएं चारगाह बन चुकी हैं। बैठक को ब्लाक अध्यक्ष रामसूरत कुशवाहा, शिवाजी राय, डा.चतुरानन ओझा, अरविंद गिरी, रामप्यारे यादव, मुन्ना प्रसाद, लक्ष्मीकांत सिंह, रामप्रकाश यादव, अवधेश प्रसाद, देवंती देवी, ब्रजेश कुमार यादव, रामप्रकाश सिंह, श्याम बहादुर यादव आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी