केंद्र सरकार के खिलाफ सपाइयों का धरना

देवरिया : केंद्र सरकार के खिलाफ नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले धरने के समर्थन में सोमवार को सपा

By Edited By: Publish:Mon, 22 Dec 2014 10:15 PM (IST) Updated:Mon, 22 Dec 2014 10:15 PM (IST)
केंद्र सरकार के खिलाफ सपाइयों का धरना

देवरिया : केंद्र सरकार के खिलाफ नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले धरने के समर्थन में सोमवार को सपाइयों ने सुभाष चौक पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा की केंद्र सरकार पर विकास के क्षेत्र में असफल होने का आरोप लगाया।

धरने को संबोधित करते हुए बेचूलाल चौधरी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास के कई वादे किए गए, लेकिन सात माह बाद एक भी वादे पूरे नहीं हुए। कालाधन वापसी, बेरोजगारी, महंगाई और आतंकवाद के मुद्दे पर पूरी तरह से विफल हो चुकी है। इन मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शरद यादव, नीतिश कुमार, लालू यादव को साथ लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संसद से लेकर सदन तक यह लड़ाई होगी।

धरने को अंबिका यादव, नौशाद खां राजा, अशोक यादव, राजेंद्र प्रसाद, योगेंद्र यादव, भरत गुप्ता, दीनानाथ चौधरी, सुनील सिंह यादव, अमरेंद्र यादव, राजन यादव, विजय लाल यादव, जुल्फिकार अली, परमहंस निषाद, वासुदेव वर्मा, विनोद यादव, मुन्ना भाई, विजय लाल गुप्ता, विजय गांधी, सुरेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी