ग्यारह के खिलाफ झोपड़ी फूंकने का मुकदमा दर्ज

देवरिया: स्थानीय कस्बा में विवादित जमीन पर वर्षो से पड़ी एक झोपड़ी को दो माह पूर्व कुछ लोगों ने दिन

By Edited By: Publish:Sun, 21 Dec 2014 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 21 Dec 2014 11:04 PM (IST)
ग्यारह के खिलाफ झोपड़ी फूंकने का मुकदमा दर्ज

देवरिया:

स्थानीय कस्बा में विवादित जमीन पर वर्षो से पड़ी एक झोपड़ी को दो माह पूर्व कुछ लोगों ने दिन दहाड़े फूंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को एक नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

खुखुंदू चौराहे पर एक जमीन है। जिस पर लचिया देवी पत्‍‌नी अनारसी प्रसाद झोपड़ी डालकर रहती है। उस जमीन का सलेमपुर निवासी एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। 21 अक्टूबर को उस झोपड़ी में दस बजे दिन में ही आग लग गई और उसमें रखा सारा सामान जल कर स्वाहा हो गया। इस मामले में लचिया देवी ने खुखुंदू पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की और दो माह बाद रविवार को स मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। जिसमें सलेमपुर निवासी रामनरेश व दस अज्ञात शामिल हैं।

इस बाबत थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी