पत्‍‌नी पर पति ने फेंका ज्वलनशील पदार्थ

देवरिया : थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक दंपती के बीच विवाद ने इस कदर तूल पकड़ा कि पति

By Edited By: Publish:Thu, 23 Oct 2014 11:01 PM (IST) Updated:Thu, 23 Oct 2014 11:01 PM (IST)
पत्‍‌नी पर पति ने फेंका ज्वलनशील पदार्थ

देवरिया : थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक दंपती के बीच विवाद ने इस कदर तूल पकड़ा कि पति ने पत्‍‌नी के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। गुरुवार को सुबह दुस्साहसिक घटना आम होते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। आरोपी पति पुलिस की हिरासत में है।

जानकारी के मुताबिक देर शाम भोजन के बाद दंपती सोने चले गए। कुछ ही देर गुजरे थे कि अचानक कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज उठी। छानबीन में ग्रामीणों को पता चला कि किसी बात को लेकर पति-पत्‍‌नी के बीच तकरार हो रही है। दंपती के झगड़े में हस्तक्षेप की बजाय मामला शांत होने पर ग्रामीण सोने चले गए। कुछ ही देर बाद तब लोगों की नींद खुल गई, जब खुद पर तेजाब फेंके जाने की बात कह महिला शोर मचाने लगी। ग्रामीण पहुंचे तो महिला ने पति पर आरोप लगाया। महिला के मुताबिक वह गहरी नींद में थी। गृहकलह से खफा पति ने सोते समय उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे महिला का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। गुरुवार को सुबह पीड़िता ने घटना की जानकारी मुकामी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि महिला के चेहरे पर कोई केमिकल फेंका गया है।

chat bot
आपका साथी