प्रशासन के खिलाफ हियुवा व मूर्ति आयोजकों का प्रदर्शन

By Edited By: Publish:Sat, 27 Sep 2014 09:43 PM (IST) Updated:Sat, 27 Sep 2014 09:43 PM (IST)
प्रशासन के खिलाफ हियुवा व मूर्ति आयोजकों का प्रदर्शन

देवरिया : हिंदू युवा वाहिनी व मूर्ति आयोजक मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रशासन के गलत फरमान के विरोध व चार अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन की मांग को लेकर सुभाष चौक से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां जोरदार प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

सदर विधायक जन्मेजय सिंह, हियुवा के जिला संयोजक नीरज शाही, जिलाध्यक्ष मुन्ना राय व नगर अध्यक्ष अमित मोदनवाल के नेतृत्व में प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक श्री सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिलाधिकारी सपा सरकार के दबाव में काम करना बंद कर दें। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी मूर्तियां चार अक्टूबर को ही विसर्जित होंगी। यदि प्रशासन ने छेड़ा तो परिणाम गंभीर होगा। हियुवा के जिला संयोजक व केन यूनियन के चेयरमैन नीरज शाही ने कहा कि देवरिया जिला प्रशासन ने वर्ग विशेष को खुश करने के लिए तुगलकी फरमान जारी किया है।

जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि त्योहार में रात्रि के समय विद्युत आपूर्ति दुरुस्त की जाए।

नगर अध्यक्ष अमित मोदनवाल ने कहा कि पुलिस के अधिकारी धमकाने का कार्य बंद कर शांति बहाली पर ध्यान दें। इस दौरान नीरज श्रीवास्तव, धनवंत सिंह, शैलेंद्र सिंह, सतीश वर्मा, राज सिंह, मान सिंह, रणविजय सिंह, बृजेश यादव, पुच्ची सर्राफ, सुरेंद्र चौरसिया, विजय पंडित, दुर्गेश खरवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी