छह प्रधानाध्यापक सहित नौ शिक्षक निलंबित

By Edited By: Publish:Sun, 21 Sep 2014 05:59 PM (IST) Updated:Sun, 21 Sep 2014 05:59 PM (IST)
छह प्रधानाध्यापक सहित नौ शिक्षक निलंबित

देवरिया : गौरीबाजार विकास खंड क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी आलोक कुमार यादव द्वारा विद्यालयों के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले छह प्रधानाध्यापक सहित नौ शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति पर बीएसए ने शनिवार मुहर लगा दी। ये सभी शिक्षक बिना किसी सूचना के ड्यूटी के दौरान गायब पाए गए थे।

जनपद में औचक निरीक्षण अभियान तहत बीएसए मनोज कुमार मिश्र शिक्षकों पर नकेल कसने की कवायद में जुटे हैं, ताकि स्कूलों में पठन-पाठन व शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम में खंड शिक्षाधिकारी श्री यादव ने विकास खंड क्षेत्र के दर्जनभर विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरतिया बंद पाया गया। यहां के प्रधानाध्यापक रामयादी यादव, सहायक अध्यापिका आशा मिश्रा, संजय सिंह को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय खैरतिया की प्रधानाध्यापिका निशा वर्मा, प्राथमिक विद्यालय पांडेय भिसवा के प्रधानाध्यापक प्रसूंतकांत दूबे, सहायक अध्यापिका स्नेहलता, केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय गौरीबाजार द्वितीय की प्रधानाध्यापिका किरन उपाध्याय, उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदूपुर द्वितीय की प्रधानाध्यापिका बसंती देवी, प्रा.वि.लखीमपुर की प्रधानाध्यापिका कुसुम देवी को अनुपस्थित मिलने पर निलंबित कर दिया गया। खंड शिक्षाधिकारी की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

chat bot
आपका साथी