बाइक रोककर पत्‍‌नी से छेड़खानी

By Edited By: Publish:Tue, 29 Jul 2014 10:15 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jul 2014 10:15 PM (IST)
बाइक रोककर पत्‍‌नी से छेड़खानी

देवरिया: पति के साथ बाइक पर सवार होकर मायके जा रही एक महिला के साथ नदावर पुल पर तीन लोगों के द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर पति की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक स्कूल की गाड़ी चलाता है। मंगलवार को वह अपनी पत्‍‌नी को बाइक पर बैठाकर भाटपाररानी थाना क्षेत्र के फुलवरिया ससुराल जा रहा था। अभी यह सलेमपुर कोतवाली के नदावर पुल पर पहुंचे थे कि अचानक तीन लोग आ गए और बाइक को रोक दिए। साथ ही उसकी पत्‍‌नी से छेड़खानी करना शुरू कर दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों ने महिला को पटक दिया। बीच-बचाव करने गए पति की भी उन लोगों ने पिटाई कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह महिला कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने मझौलीराज नगर के धूसा निवासी एक व्यक्ति को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। इस बाबत एसएसआई राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने कहा कि मौके पर पुलिस गई थी। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी