किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

By Edited By: Publish:Sun, 20 Apr 2014 01:58 AM (IST) Updated:Sun, 20 Apr 2014 01:58 AM (IST)
किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, देवरिया : थाना क्षेत्र के एक गांव में पैंसठ वर्षीय वृद्ध द्वारा किशोरी की अस्मत लूटे जाने का सनसनीखेज मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। पीडि़ता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

तहरीर के मुताबिक 17 अप्रैल (गुरुवार) की रात परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। बिजली आने पर किशोरी छत से नीचे उतर आई। वह कमरे में टीवी देखने लगी। उसी दौरान गांव का ही एक पैंसठ वर्षीय वृद्ध घर में दाखिल हुआ। टीवी देख रही किशोरी का मुंह दबाकर दुष्कर्म करने लगा। कुछ ही देर में पीड़िता की छोटी बहन छत से नीचे उतरी। बहन की दबी आवाज सुन उसके होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी छत पर सो रही अपनी चाची को दी। दोनों ने नीचे आकर शोर मचाया। आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। मामले की जानकारी के बाद तत्काल हरकत में आई पुलिस ने आरोपी वृद्ध को पकड़ लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रमाशंकर सरोज ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी