आम जन के साथ रहती हैं प्रियंका, बनेगी सरकार

संवाद सहयोगी राजापुर (चित्रकूट) कांग्रेस की प्रतिज्ञा रथ यात्रा बुधवार की शाम जनपद पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 08:09 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 08:09 PM (IST)
आम जन के साथ रहती हैं प्रियंका, बनेगी सरकार
आम जन के साथ रहती हैं प्रियंका, बनेगी सरकार

संवाद सहयोगी, राजापुर (चित्रकूट) : कांग्रेस की प्रतिज्ञा रथ यात्रा बुधवार की शाम जनपद पहुंची। राजापुर से लेकर जिला मुख्यालय तक जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा के नेताओं का स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को बांदा के लिए यात्रा प्रस्थान करेगी।

रथ यात्रा में चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा जिस तरह से आम जनता के साथ खड़ी रहती है। ऐसे में संकल्प लें कि 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएंगे। सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, बालिकाओं को स्कूटी, स्मार्टफोन, गरीब परिवार को 25 हजार,

गेहूं धान की खरीद उचित दर पर, गरीब के इलाज में 10 लाख सरकारी मदद की

जाएगी। इसके पहले यात्रा के राजापुर पहुंचने पर राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन, पूर्व सांसद राकेश सचान, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, प्रदेश उपाध्यक्ष जयवंत सिंह, प्रदेश महासचिव अखिलेश

शुक्ला, प्रदेश सचिव श्रवण साहू ने तुलसीदास की प्रतिमा में माल्यार्पण किया।जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया।

वही रंजना पांडेय ने बाइक रैली निकाल कर यात्रा का स्वागत किया। हेमराज त्रिपाठी, कुलदीप मिश्रा, नीरू गुप्ता, संपत पाल, सविता पाल, विनय कुमार, अवधेश करवरिया, वेद प्रकाश पांडेय, कालीचरण राजपूत, यमुना शुक्ला, विजय मणि त्रिपाठी, भगवान दीन, शिवशंकर खंगार, जगजाहिर पटेल, महेंद्र सिंह पटेल, विपिन पांडेय, मोहन विश्वकर्मा, रंगनाथ मिश्रा, विनोद वर्मा, देशराज वर्मा, नरेंद्र सिंह खंगार, सौरभ राजा, कामता द्विवेदी, धीरेंद्र त्रिपाठी, फरीद खान, कुलदीप मिश्रा, राजकुमार प्रजापति, राजकरण द्विवेदी, ओम मिश्रा, ओम नारायण वर्मा, अतुल त्रिपाठी, राजू रतन दुबे, संत कुमार, सचिन मिश्रा, राम लाल वर्मा, हीरालाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी