मंदाकिनी ने पार किया खतरे का निशान, यमुना और बरदहा में भी उफान

जागरण संवाददाता चित्रकूट लगातार तीन दिन से हो रही भीषण बारिश से धर्मनगरी में मंदाकिन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:31 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:31 PM (IST)
मंदाकिनी ने पार किया खतरे का निशान, यमुना और बरदहा में भी उफान
मंदाकिनी ने पार किया खतरे का निशान, यमुना और बरदहा में भी उफान

जागरण संवाददाता, चित्रकूट :

लगातार तीन दिन से हो रही भीषण बारिश से धर्मनगरी में मंदाकिनी नदी उफान में है। बुधवार की शाम करीब चार बजे तक खतरे के निशान 126.50 मीटर को पार कर गई। रामघाट की दुकानें जलमग्न हो गई है। अभी नदी का लगातार जल स्तर बढ़ रहा है। तेजी से बढ़ रहे जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं यमुना व बरदहा नदी का भी जल स्तर बढ़ रहा है। हालांकि इन दोनों नदियों में खतरे जैसी कोई बात नहीं है। फिर भी राजस्व व पुलिस विभाग की टीमें निचले इलाके में गश्त कर लोगों को सचेत कर रही है।

जिला समेत मध्यप्रदेश के पहाड़ों में मंगलवार की शाम से लगातार बारिश हो रही है। पहाड़ों हुई बारिश से मंदाकिनी नदी उफान में है। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे से नदी का जल स्तर बढ़ाना शुरू हुआ और शाम चार बजे तक नहीं खतरे के निशान को पार कर गई। सिचाई विभाग के अवर अभियंता देवपाल ने बताया कि मंदाकिनी के खतरा का निशान 126.50 मीटर है। जिससे दस सेंटीमीटर ऊपर से नदी बह रही है। हालांकि अब नदी की बाढ़ स्थिर है। यदि पहाड़ों तेज बारिश नहीं होती है तो देर रात कर पानी उतरने की संभावना है। दूसरी ओर मानिकपुर के पाठा में बहने वाली बरदहा नदी भी बाढ़ में है। धारकुंडी और रानीपुर गिदुरहा जाने वाले रपटा के ऊपर से नदी के बाढ़ का पानी बह रहा है। जिससे करीब एक दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है। वैसे यमुना नदी का जल स्तर काफी मंदगति से बढ़ रहा है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि नदियों के बाढ़ पर नजर है। बाढ़ चौकियों में टीमें लगी है। जिन इलाकों में खतरा है वहां पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने को कहा गया है। फिलहाल अभी किसी गांव में पानी नहीं घुसा है।

chat bot
आपका साथी