Lok Sabha Election: इस सीट से सपा का बदल सकता है टिकट, व्यापारी नेता पर दांव खेलने की अटकलें तेज

Lok Sabha Election 2024 माना जा रहा है एक बिरादरी के बीच भाजपा मुकाबला करना चाहती है। सूत्र बताते हैं कि सपा इसके लिए तैयार नहीं है। भाजपा के टिकट को लेकर पार्टी के कुछ ब्राह्मण नेता नाराज है जिसका फायदा वह उठाना चाहती है। इसके लिए उसने टिकट परिवर्तन का मन बना लिया है। वह किसी ब्राह्मण चेहरा को उतारने की तैयारी है।

By hemraj kashyap Edited By: Aysha Sheikh Publish:Sat, 16 Mar 2024 07:44 AM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2024 07:44 AM (IST)
Lok Sabha Election: इस सीट से सपा का बदल सकता है टिकट, व्यापारी नेता पर दांव खेलने की अटकलें तेज
Lok Sabha Election: इस सीट से सपा का बदल सकता है टिकट, व्यापारी नेता पर दांव खेलने की अटकलें तेज

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। लोकसभा चुनाव की दुंदुभि बजने में चंद दिन बचे हैं अभी सिर्फ सपा और भाजपा के प्रत्याशी सामने आए हैं। उसमें भी सपा में प्रत्याशी बदलने की चर्चा तेज है। अंदर खाने ब्राह्मण को उतारने पर मंथन चल रहा है। वजह है कि सपा व भाजपा ने पटेल बिरादरी के प्रत्याशी घोषित किए हैं।

बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट का समीकरण रहा है अभी तक सबसे अधिक ब्राह्मण और कुर्मी सांसद ही चुने गए हैं। इसी समीकरण को ध्यान में रखकर सपा ने नई संभावना तलाश रही है। सपा ने सबसे पहले अपना प्रत्याशी घोषित किया था और शिवशंकर सिंह पटेल को टिकट दिया है। जबकि भाजपा ने भी अपने सिटिंग सांसद आरके सिंह पटेल को रिपीट कर दिया।

कुछ ब्राह्मण नेता नाराज

माना जा रहा है एक बिरादरी के बीच भाजपा मुकाबला करना चाहती है। सूत्र बताते हैं कि सपा इसके लिए तैयार नहीं है। भाजपा के टिकट को लेकर पार्टी के कुछ ब्राह्मण नेता नाराज है जिसका फायदा वह उठाना चाहती है। इसके लिए उसने टिकट परिवर्तन का मन बना लिया है। वह किसी ब्राह्मण चेहरा को उतारने की तैयारी है।

बताते हैं कि जनप्रतिनिधि रहे एक व्यापारी नेता से पार्टी के वरिष्ठ नेता संपर्क में है। वह उसके माध्यम से ब्राह्मण और व्यापारी को साधने में तैयारी है हालांकि अभी कोई खुलकर नहीं बोल रहा है लेकिन बताते हैं कि व्यापारी नेता ने अपने साथियों के साथ टिकट मिलने की स्थित पर रायशुमारी शुरू कर दी है।

जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया कि टिकट बदलने की अफवाह कुछ लोग उड़ा रहे है लेकिन पार्टी टिकट नहीं बदल रही है। प्रत्याशी के साथ संगठन चुनाव लड़ेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐसा आश्वासन दिया है। स्वस्थ होने के बाद उनके प्रत्याशी लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिल कर आए थे। वैसे अचानक कुछ हो जाए तो कह नहीं सकते हैं।

chat bot
आपका साथी