राम नगर क्षेत्र में घरेलू गैस का संकट होगा दूर

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा व मानिकपुर विधायक आरके ¨सह पटेल ने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 10:25 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 10:25 PM (IST)
राम नगर क्षेत्र में घरेलू गैस का संकट होगा दूर
राम नगर क्षेत्र में घरेलू गैस का संकट होगा दूर

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा व मानिकपुर विधायक आरके ¨सह पटेल ने रविवार को राम नगर में दिव्या इंडेन गैस एजेंसी का शुभारंभ किया। कहा कि केंद्र सरकार की उज्जवला योजना को इससे बल मिलेगा। लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर के लिए अब मऊ तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक घर में गैस की व्यवस्था करना चाहते हैं। इससे महिलाओं को लकड़ी और कंडा से होने वाले धुआं से छुटकारा मिल सकेगा। ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांव-गांव निश्शुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन बांटे जा रहे हैं। एजेंसी खुलने से क्षेत्र को लाभ होगा। विधायक आरके ¨सह पटेल ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एजेंसी संचालक संतोष त्रिपाठी, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष कर्वी दिव्या त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि सुशील द्विवेदी, रवि त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद शुक्ला, केआर सोनकर, नवनीत त्रिपाठी समेत अन्य रहे।

chat bot
आपका साथी