पूर्व सरकारों ने गरीबी हटाओ का सिर्फ नारा दिया, काम भाजपा ने किया

जागरण संवाददाता चित्रकूट केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के निर्देश पर जिले में चल रही भाजपा की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:53 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 11:53 PM (IST)
पूर्व सरकारों ने गरीबी हटाओ का सिर्फ नारा दिया, काम भाजपा ने किया
पूर्व सरकारों ने गरीबी हटाओ का सिर्फ नारा दिया, काम भाजपा ने किया

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के निर्देश पर जिले में चल रही भाजपा की दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का वक्ताओं ने बखान किया और पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा।

कर्वी, शिवरामपुर व भरतकूप मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर गुरुवार को पूर्व संगठन मंत्री कौशल किशोर ने बीते छह सालों से सरकार की चल रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि पूर्व की सरकारों ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा देकर सरकार बनाने का काम किया। कितु इसको लेकर प्रयास बिल्कुल नहीं हुए। जब से देश में मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी है तबसे अंत्योदय पर बहुत काम हुए हैं। प्रधानमंत्री ने अपने पहले उद्बोधन में कहा था कि यह सरकार गांव, गरीब, किसान, नवजवान व महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने वाली सरकार है। उन्होनें कई योजनाएं चलाकर इसे चारितार्थ भी किया है। हमीरपुर विधायक युवराज सिंह ने भाजपा सरकार की छह साल कि उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए तमाम लोक कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं व निर्णयों को गिनाया। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि किसी भी दल को चलाने के लिए एक मजबूत संगठन की आवश्यकता होती है और इसको सुचारू रूप से चलाने में कार्यकर्ताओ कि भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

प्रशिक्षण शिविर के संयोजक जिला महामंत्री राजेश जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। सांसद आरके पटेल, जिला उपाध्यक्ष हरिओम करवरिया, पंकज अग्रवाल, अंजू वर्मा, मंडल प्रभारी सुशील द्विवेदी, अर्जुन शुक्ला, देव त्रिपाठी, श्रवण पटेल, श्याम गुप्ता, सच्चिदानंद गर्ग, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, हर्षित जायसवाल, बृजेंद्र शुक्ला, अश्विनी अवस्थी, हेमंत सिंह, रिजवाना परवीन, सरास्वती सोनी, रवि गुप्ता रहे।

chat bot
आपका साथी