प्रभु राम का चित्रकूट देख विदेशी सैलानी खुश कहा भारत से लेते सीख kanpur city

चित्रकूट रामघाट पर शनिवार को स्पेन से आए सैलानियों ने तीर्थ क्षेत्र में घूमने के दौरान प्रभु राम से जुड़े पौराणिक स्थलों की सराहना की। कहा भारत से सीख लेते हैं।

By AbhishekEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 11:32 AM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 11:32 AM (IST)
प्रभु राम का चित्रकूट देख विदेशी सैलानी खुश कहा भारत से लेते सीख kanpur city
प्रभु राम का चित्रकूट देख विदेशी सैलानी खुश कहा भारत से लेते सीख kanpur city

चित्रकूट रामघाट पर शनिवार को स्पेन से आए विदेशी सैलानियों ने तीर्थ क्षेत्र में घूमने के दौरान प्रभु राम से जुड़े पौराणिक स्थलों को लेकर सराहना की। कर्वी कोतवाली की सीतापुर चौकी के इंचार्ज रामवीर सिंह से आसपास दर्शनीय स्थलों की जानकारी ली। बताया कि वह दो दिन पहले वाराणसी में घूमने के बाद चित्रकूट आए हैं। चित्रकूट घूमने के बाद बहुत अच्छा लगा। प्रभु राम से जुड़ी संस्कृति व यहां के लोगों का व्यवहार अच्छा है। इससे उन लोगों को खुशी मिली है। चित्रकूट में गुप्त गोदावरी, हनुमानधारा, मंदाकिनी रामघाट व स्फटिक शिला देखी है। अब दूसरी जगहों पर जाएंगे। यह बड़ा पर्यटन और पौराणिक स्थलों का संगम है।

भक्ति व शांति के माहौल से भरे चित्रकूट में बनेंगे ऐतिहासिक दिन के गवाह

स्पेन की मारिया, परसलोना व आना इस बात को लेकर भी खुश हुईं कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर फैसले के ऐतिहासिक दिन वह चित्रकूट में हैं। यहां का माहौल भक्ति व शांति से भरा हुआ है। वह प्रभु राम के वनवास काल के गवाह स्थल में फैसले के साक्षी बन रहे हैं। कहा कि धर्म व संस्कृति की इस नगरी में बड़ा अच्छा बड़ा अच्छा लग रहा है। कहा लोगों को कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए बेहतर समाज की स्थापना करनी चाहिए। किसी तरह का आपसी द्वंद, द्वेष भावना त्यागने से समाज सुदृढ़ होगा। भारत संस्कृतियों का देश है। हम सब भी यहां से सीख लेते हैं। 

chat bot
आपका साथी