गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग झुलसे

जागरण संवाददाता,मानिकपुर-चित्रकूट : जन्मदिन की खुशियों के माहौल मे गैस सिलेंडर फटने से घ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Apr 2018 07:51 PM (IST) Updated:Mon, 23 Apr 2018 07:51 PM (IST)
गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग झुलसे
गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग झुलसे

जागरण संवाददाता,मानिकपुर-चित्रकूट : जन्मदिन की खुशियों के माहौल मे गैस सिलेंडर फटने से घर में कोहराम मच गया। इसके चपेट में पांच लोग झुलस गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है।

घटना रविवार की रात्रि मानिकपुर थाना क्षेत्र के गाम पंचायत सकरौंहा के पयासी पुरवा में हुई। बताया गया है कि अरुण पयासी के घर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान खाना बन रहा था। अचानक गैस सिलेंडर फटने ही घर में कोहराम मच गया। इसके चपेट मे अरुण पयासी (48) पुत्र लक्ष्मी नारायण मिश्र निवासी सकरौंहा, श्यामू पांडेय (17) पुत्र कमल कुमार निवासी नागर, विद्या देवी (40) पत्?नी नरेंद्र पांडेय, अंकुर (8) पुत्र गोरेलाल व अभिषेक (12) पुत्र नरेंद्र कुमार निवासीगण सकरौंहा बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिसमें अंकुर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी