मछली पकड़ने गया मछुवारा यमुना में बहा

संवाद सहयोगी मऊ (चित्रकूट) मऊ थाना के बरवार में मछुवारा यमुना नदी में बह गया। 12 घंटे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:53 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:53 PM (IST)
मछली पकड़ने गया मछुवारा यमुना में बहा
मछली पकड़ने गया मछुवारा यमुना में बहा

संवाद सहयोगी, मऊ (चित्रकूट) : मऊ थाना के बरवार में मछुवारा यमुना नदी में बह गया। 12 घंटे बाद भी मछुवारे का कोई पता नहीं चला है। वह नाव से मछली का शिकार करने गया था। पैर फिसलने से हादसा हुआ है। मऊ पुलिस घटना कौशांबी जनपद की बता रही है। दो थाना के सीमा विवाद में अभी तक मछुवारे की खोजबीन में नहीं शुरू हो सकी है।

मऊ कोतवाली क्षेत्र के बरवार गांव निवासी 55 वर्षीय श्यामलाल शनिवार सुबह छह बजे यमुना नदी में नाव से मछली का शिकार करने गए थे। उनका पैर नाव से अचानक फिसल गया और वह यमुना में डूब गए। पास में मौजूद कुछ मछुवारों ने बचाने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते वह नदी के बहाव में गुम हो गए। खोजबीन में कोई पता नहीं लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। मऊ थाना प्रभारी सुभाषचंद्र चौरसिया बताया कि घटना स्थल कौशांबी जनपद का है। वहां की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना के 12 घंटे बीतने के बाद भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा है। उसके दोनों बेटे रामबाबू व शिव बाबू का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी