पशु आश्रय केंद्र केवल बेसहारा गायों के लिए

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : जिलाधिकारी विशाख जी ने साफ कह दिया है कि 10 जनवरी के बाद सड

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 11:09 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 11:09 PM (IST)
पशु आश्रय केंद्र केवल बेसहारा गायों के लिए
पशु आश्रय केंद्र केवल बेसहारा गायों के लिए

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : जिलाधिकारी विशाख जी ने साफ कह दिया है कि 10 जनवरी के बाद सड़क पर अन्ना पशु नहीं दिखना चाहिए। किसान अपने पशु बांध लें। जो पशु आश्रय गृह बनाए गए हैं वह बेसहारा गायों के लिए हैं। घरेलू के लिए नहीं है।

उन्होंने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना व संचालन के संबंध में समस्त ग्रामीण व शहर, स्थानीय निकायों के अधिकारियों से कहा कि जहां-जहां पशु आश्रय केन्द्रों का निर्माण व अस्थायी व्यवस्था करायें वहां पर चारा व पानी की व्यवस्था पहले से कर लें। किसी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। पशु बाड़ा व आश्रय गृह गांव के घरेलू गायों के लिए नहीं बल्कि बेसहारा पशुओं के लिए हैं, उप जिलाधिकारी व थाना प्रभारी यह सुनिश्चित कर लें। किसान अपनी गायों को बांध कर रखें। कई क्षेत्रों के किसान केवल रबी की ही फसल पर निर्भर है। उनके फसलों का नुकसान नहीं होना चाहिए। उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों का भ्रमण करें। निराश्रित गोवंश को बड़ी पशु आश्रालयों में भेजवाएं। ग्राम पंचायतें चारा की व्यवस्था करायें। हर ब्लाक में लगभग 10 व 12 जगहों पर पशु आश्रय बन भी गये हैं।रजिस्टर्ड गौशाला व निजी गौशालाओं का भी निरीक्षण करें। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका व पंचायतों को निर्देश दिये कि शहर में कोई भी छुट्टा पशु घूमते न पाया जाए। शहर में जो घरों की गाय छुट्टा घूम रही हैं उनके लिए जगह चिन्हित कर बंद करने की व्यवस्था करायी जाय। अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने कहा कि इस कार्य में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। सांसद प्रतिनिधि सुशील द्विवेदी, एडीएम जीपी ¨सह, एसडीएम इन्दु प्रकाश, संदीप कुमार, अश्विनी कुमार पाण्डेय व प्रवीण कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी