सदर विधायक ने भी मंदाकिनी खोदाई में बांटा हाथ

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : मंदाकिनी के पुनर्जीवन को मनरेगा से चल रही खुदाई में गुरुवार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 May 2018 10:15 PM (IST) Updated:Thu, 10 May 2018 10:15 PM (IST)
सदर विधायक ने भी मंदाकिनी खोदाई में बांटा हाथ
सदर विधायक ने भी मंदाकिनी खोदाई में बांटा हाथ

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : मंदाकिनी के पुनर्जीवन को मनरेगा से चल रही खुदाई में गुरुवार को सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय भी शामिल हुए। उन्होंने भटरी गांव में कुछ देर मनरेगा मजदूरों के साथ नदी खोदाई में श्रमदान किया और मजदूरों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सभी को मंदाकिनी नदी की खोदाई को पुण्य कार्य मानकर काम करना चाहिए। इस कार्य में मजदूरी के रूप में रुपए तो मिलेंगे ही और पुण्य भी होगा। नदी के फिर सदानीरा होने पर पशु पक्षियों को पानी मिलेगा जो आशीष देंगे।

सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जय विजय ¨सह चौहान, उपायुक्त श्रम रोजगार आरयू यादव और अधिशासी अभियंता ¨सचाई प्रखंड प्रथम अमरनाथ गुप्ता और खंड विकास अधिकारी पहाड़ी शेर बहादुर ¨सह के साथ विकास खंड पहाड़ी के ग्राम पंचायत भटरी में मंदाकिनी नदी खोदाई कार्य का प्रारंभ किया। बता दें कि मंदाकिनी नदी कुटी गांव के बाद यमुना संगम स्थल तक पूरी तरह से सूख गई है। ऐसे में पशु पक्षियों सहित आमजन के सामने पानी का संकट है। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी विशाख जी ने मनरेगा से नदी खोदाई की योजना बनाई थी। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी ने खुद पनौटी गांव में बुधवार को किया था। आज इस पुण्य कार्य में सदर विधायक भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि खोदाई के बाद नदी को पुनर्जीवन मिलेगा। ऐसे प्रयास अन्य नदी नाले में करने की जरुरत है ताकि बारिश के पानी को अधिक से अधिक सहेजा जा सके। जनपद में बारिश कुछ वर्षों से कम तो हो रही है लेकिन जो वर्षा होती है उसको भी हम सहेज नहीं पाते हैं। जिससे गर्मी में भीषण जल संकट का सामना करना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी