चित्रकूट जेल में पहुंचे 25 महिला समेत 371 बंदी

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : उच्च सुरक्षा तकनीक से लैस चित्रकूट जिला जेल में बांदा स्थित मंडल क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 05:22 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 05:22 PM (IST)
चित्रकूट जेल में पहुंचे 25 महिला समेत 371 बंदी
चित्रकूट जेल में पहुंचे 25 महिला समेत 371 बंदी

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : उच्च सुरक्षा तकनीक से लैस चित्रकूट जिला जेल में बांदा स्थित मंडल कारागार से बंदियों को शिफ्ट करने का सिलसिला गुरुवार को भी बरकरार रहा। 65 बंदियों को कचहरी में पेशी के बाद यहां लाया गया। इसके साथ 25 महिला बंदी भी जेल में लाई जा चुकी हैं। अब तक यहां पर कुल 371 पहुंच चुके हैं। इनमें पाठा इलाके के खूंखार डकैत भी शामिल हैं। इनको बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच गुपचुप तौर पर लाया गया था। जेल के अंदर भी इनको हाई सिक्योरिटी बैरकों में रखा गया है।

बांदा मंडल कारागार में चित्रकूट के करीब 652 बंद होने से वहां क्षमता से ज्यादा बंदी थे। जिले में दो सौ करोड़ रुपये की लागत से जेल बनने के बाद भी यहां शिफ्ट नहीं होने से बड़ी समस्या थी। दैनिक जागरण ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद कैदियों की शि¨फ्टग शुरू की गई। इसी क्रम में गुरुवार को 25 महिला बंदियों समेत करीब 65 जिला जेल लाए गए। इससे पहले प्रतिदिन बांदा से चित्रकूट जेल में बंदियों को भेजा जा रहा है। इसके लिए जिला कचहरी में पेशी के बाद उनको यहीं शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है। इससे कोई अतिरिक्त खर्च के बिना सभी धीरे-धीरे जेल पहुंच रहे हैं। अब चित्रकूट के महज 281 ही बांदा जेल में बचे हैं। उनको भी जल्द यहां पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। चित्रकूट जेल के प्रभारी अधीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह तक सभी जिला जेल पहुंच जाएंगे। इससे जेल का कामकाज भी बढ़ गया है। जेल में बंदी रक्षकों को कड़ी सुरक्षा की हिदायत दी गई है।

chat bot
आपका साथी