छठवें दिन मां कात्यायनी की आराधना

वासंतिक नवरात्र के छठवें दिन सोमवार को मां कात्यायनी की पूजा की गई। भक्तों ने घरों में विधि पूर्वक मां की पूजा कर घर-परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। माता के कात्यायनी स्वरूप की आराधना का फल शुभ माना जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 07:12 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 06:03 AM (IST)
छठवें दिन मां कात्यायनी की आराधना
छठवें दिन मां कात्यायनी की आराधना

जासं, चंदौली : वासंतिक नवरात्र के छठवें दिन सोमवार को मां कात्यायनी की पूजा की गई। भक्तों ने घरों में विधि पूर्वक मां की पूजा कर घर-परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। माता के कात्यायनी स्वरूप की आराधना का फल शुभ माना जाता है।

लॉकडाउन के चलते घरों में कैद लोगों के लिए माता की आराधना के भरपूर समय मिल रहा है। ऐसे में घरों में विधिविधान से मां की पूजा की जा रही है। सुबह से ही लोग पूजा की तैयारी में जुट जा रहे। सोमवार को माता के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की गई। इस दौरान मंदिर सूने रहे लेकिन घरों में मां का जयकारा गूंजा। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा। जिला मुख्यालय समेत पीडीडीयू नगर, चकिया, सैयदराजा, चहनियां, धानापुर क्षेत्र में मंदिरों में ताला लटक रहा है। ऐसे में भक्त घरों में ही पूजा-पाठ कर रहे हैं। कई स्थानों पर पुरोहित को बुलाकर बाकायदा पाठ कराया जा रहा। वहीं कन्या पूजन आदि कराया जा रहा है। नौ दिवसीय उपवास रखकर भक्त आराधना कर रहे हैं। मान्यता है कि माता का कात्यायनी स्वरूप की आराधना से शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं एकाग्रता भी बढ़ती है।

chat bot
आपका साथी