श्रमिकों को मिलने लगा स्वादिष्ट भोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रूकने वाली स्पेशल ट्रेन के श्रमिकों को पकवान उपलब्ध कराने की कमान खुद वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने संभाल ली है। कुछ दिनों पहले तक श्रमिकों को मिलने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 May 2020 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 18 May 2020 06:47 PM (IST)
श्रमिकों को मिलने लगा स्वादिष्ट भोजन
श्रमिकों को मिलने लगा स्वादिष्ट भोजन

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकने वाली स्पेशल ट्रेन के श्रमिकों को स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी खुद वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार ने संभाल ली है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना के निर्देश पर पहले दिन 10 हजार श्रमिकों को आठ पूड़ी के साथ सब्जी व अचार दिया गया। श्रमिक भी जंक्शन की व्यवस्था को देख काफी प्रसन्न दिखे। इस कठिन कार्य में स्काउट व गाइड के छात्रों ने भरपूर मदद की।

गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कोटा, पंजाब सहित अन्य प्रांतों में लॉकडाउन की वजह फंसे श्रमिक अब घर आने लगे हैं। श्रमिकों को उनके गृह जनपद पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। संकट की घड़ी में श्रमिक कई कई दिनों तक बिना खाए पीये ही सफर कर रहे हैं। ऐसे में हर ठहराव वाले स्टेशन पर श्रमिकों को खाने पीने की व्यवस्था करनी है लेकिन पीडीडीयू जंक्शन पर कुछ दिनों से केला, बंद ब्रेड व बिस्किट पानी दिया जा रहा था। स्काउट गाइड के छात्रों के सहयोग से रोजाना दस हजार पैकेट भोजन बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं रेल नीर भी अब श्रमिकों को मिलने लगा है। कामर्शियल विभाग के डीसीएम इकबाल अहमद, डब्ल्यूआई राजन सिंह, संजय मिश्रा सहयोग में उपस्थित रहे। वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार भी जवानों के साथ मुस्तैद रहे। वर्जन.

श्रमिकों को भोजन के पैकेट व पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी गई है। रोजाना वितरित किया जाएगा ताकि श्रमिकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

अजीत कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी, पीडीडीयू मंडल

chat bot
आपका साथी