.. जब मगरमच्छ नदी किनारे खड़े लोगों पर लपका

कर्मनाशा नदी में शनिवार की दोपहर मगरमच्छ के दिखलाई पड़ने से लोगों में दहशत फैल गई। दहशत में आए लोग नदी तट की ओर नहीं गए। कस्बा निवासी व समीपवर्ती करनौल गांव के कुछ लोग दोपहर में नदी के किनारे स्थित पीपल पेड़ के नीचे बैठकर नदी के बहते जल को निहार रहे थे। इसी बीच पुल के पास लंबा मगरमच्छ तेजी से पानी के बहाव के सहारे तैरते हुए दिखलाई पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 06:46 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 06:46 PM (IST)
.. जब मगरमच्छ नदी किनारे खड़े लोगों पर लपका
.. जब मगरमच्छ नदी किनारे खड़े लोगों पर लपका

जासं, शहाबगंज (चंदौली) : कर्मनाशा नदी में शनिवार की दोपहर मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत फैल गई। उसे देखने को किनारे खड़े लोगों पर वह लपका तो ग्रामीण भाग खड़े हुए। कस्बा निवासी व समीपवर्ती करनौल गांव के कुछ लोग दोपहर में नदी के किनारे स्थित पीपल पेड़ के नीचे बैठकर नदी के बहते जल को निहार रहे थे। इसी बीच पुल के पास लंबा मगरमच्छ पानी के बहाव में तैरते हुए दिखलाई पड़ा। नदी में मगरमच्छ के देखे जाने की जानकारी होते ही गांव व आसपास के लोग नदी तट पर पहुंच गए। लेकिन तब तक जल जीव गायब हो चुका था। लोगों ने बताया नदी के पानी का उपयोग तटवर्ती बस्ती के लोग करते हैं। साथ ही पशुओं को नहलाने व मछली मारने के लिए भी पशु पालक व शिकारी नदी किनारे पहुंचते है। मगरमच्छ देखे जाने के बाद से मछली मारने वाले व पशु पालकों में दहशत व्याप्त हो गई है।

chat bot
आपका साथी