संगठित होकर हक के लिए बुलंद करनी होगी आवाज

जागरण संवाददाता चहनियां (चंदौली) बलुआ स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में रविवार को विश्वकम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 04:47 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 04:47 PM (IST)
संगठित होकर हक के लिए बुलंद करनी होगी आवाज
संगठित होकर हक के लिए बुलंद करनी होगी आवाज

जागरण संवाददाता, चहनियां (चंदौली) : बलुआ स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में रविवार को विश्वकर्मा समाज की बैठक हुई। इसमें समाज की समस्याओं पर मंथन किया गया। समाज की ओर से संचालित ब्लाक स्तरीय समिति का पुनर्गठन किया गया। प्रदेश सचिव नंदलाल विश्वकर्मा ने कहा कि जब तक हम लोग संगठित होकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद नहीं करेंगे तब तक हमें हमारा हक नहीं मिलने वाला। अपने हक लिए दलगत राजनीति से परे रहकर एक मंच पर आने की जरूरत है। ब्लाक स्तरीय समिति का राजेश विश्वकर्मा को अध्यक्ष व गोविद विश्वकर्मा को महामंत्री बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में छन्नू लाल विश्वकर्मा, भानु विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, मनोहर विश्वकर्मा, राम अवध विश्वकर्मा, मिठाई लाल विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जियुतबंधन विश्वकर्मा ने किया।

chat bot
आपका साथी