तालाब में डूबने से दो की मौत, मचा कोहराम

तालाब में डूबने से दो की मौत मचा कोहराम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 05:20 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 05:20 PM (IST)
तालाब में डूबने से दो की मौत, मचा कोहराम
तालाब में डूबने से दो की मौत, मचा कोहराम

जागरण संवाददाता, चंदौली : जनपद में दो अलग-अलग स्थानों पर तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। पैर फिसलने से दोनों युवक गहरे पानी में गिर पड़े। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। घटना से परिजन सदमे में हैं। लोगों ने मृतकों के परिजनों को आíथक सहायता देने की मांग की है।

सदर कोतवाली के वार्ड एक आम्बेडकर नगर निवासी मनोज कुमार (30) शनिवार की भोर में तालाब की ओर गये थे। इसी दौरान पैर फिसलने से पानी में गिर गए और डूबने से मौत हो गयी। काफी देर तक घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। उनका शव तालाब में उतराया दिखा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। दूसरी घटना सैयदराजा थाना के फुटिया गांव की है। गांव निवासी कपिलदेव मौर्या (32) शनिवार की दोपहर पशुओं को हरा चारा लाने सिवान की ओर गए थे। चारा इकट्ठा करने के बाद तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर पड़े। डूबने से उनकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने परिजनों को सूचित किया। साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

chat bot
आपका साथी