खाद्य सुरक्षा विभाग ने परखी भोजन की गुणवत्ता

जासं, चंदौली: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ व कस्तूरबा ग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Jul 2018 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 11 Jul 2018 07:19 PM (IST)
खाद्य सुरक्षा विभाग ने परखी भोजन की गुणवत्ता
खाद्य सुरक्षा विभाग ने परखी भोजन की गुणवत्ता

जासं, चंदौली: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चकिया का औचक निरीक्षण किया। बैराठ में किचन साफ सुथरा पाया गया। यहां 260 बच्चों के लिए भोजन बनता है। खाद्यान्न के सामान ब्रांडेड पाए गए। पकी सब्जी, अरहर की दाल का निगरानी नमूना लिया गया।

विद्यालय में खाद्यान्न सप्लायर के लाइसेंस की जांच की गई। किचन का लाइसेंस नहीं होने पर तत्काल बनवाने को कहा गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण में पके चावल का निगरानी नमूना लिया गया। वार्डेन ममता देवी की उपस्थिति में किचन का निरीक्षण किया गया। सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई। विद्यालय की बालिकाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। दुकान से खाद्यान्न ºरीदते समय मिलावटी सामान की जांच को जानकारी दी गई। अभिहित अधिकारी सुशील कुमार ¨सह ने बताया कि विद्यालय के बच्चों को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने को निरीक्षण किया गया है। ताकि बच्चों को शुद्ध भोजन प्राप्त हो सके। आने वाले दिनों में भी जांच अभियान जारी रहेगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रकांत बाजपेयी, ज्ञान प्रकाश, विनय शाही, नेहा त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी