नहीं रूका रेल का निजीकरण तो होगा आंदोलन

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडलीय का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:49 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:49 PM (IST)
नहीं रूका रेल का निजीकरण तो होगा आंदोलन
नहीं रूका रेल का निजीकरण तो होगा आंदोलन

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडलीय कार्यकारिणी समिति की बैठक शाखा नंबर दो में हुई। सर्वप्रथम केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय ने ध्वजारोहण किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात संगठनात्मक विकास पर चर्चा की गई। सरकार के गलत नीतियों पर रोष व्यक्त किया। हाजीपुर जोन के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय रेल दुनिया की एकमात्र रेल है जो सबसे सस्ती सेवा दे रही है। ये रेल गरीब और मजदूरों के हितों को सबसे ऊपर रखती है। कोरोना के समय में भी जब राज्य सरकारों ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में अपने हाथ खड़े कर दिए तब एक चुनौतीपूर्ण काम रेल के कर्मचारियों ने किया। ट्रेनों का संचालन प्राइवेट आपरेटरों को देने की बात हो रही है। उत्पादन इकाइयों को निजीकरण निगमीकरण किया जा रहा है। अगर रेल का निजीकरण होता है तो सबसे बड़ा नुकसान देश की जनता का होगा। अगर निजीकरण नहीं रोका गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। केदार प्रसाद, अशोक सिंह, सीबी राय, मिथिलेश कुमार, बीबी पासवान, रमेश चंद्रा, विजय कुमार, श्रीराम सिंह, एसपी सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी