कोरोना काल में प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं का मिले लाभ

सामाजिक संगठन ग्राम्या द्वारा शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सभागार में प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रकाश डाला। लॉकडाउन की वजह से देश व राज्य का हर तबका किसी न किसी रूप में परेशान हुआ है। राज्य में संक्रमण को रोकने के लिए कई आवश्यक सेवाओं को बंद कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 04:33 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 04:33 PM (IST)
कोरोना काल में प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं का मिले लाभ
कोरोना काल में प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं का मिले लाभ

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : सामाजिक संगठन ग्राम्या की ओर से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सभागार में प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि लॉकडाउन से देश व राज्य का हर तबका किसी न किसी रूप में परेशान हुआ है। राज्य में संक्रमण को रोकने के लिए कई आवश्यक सेवाओं को बंद कर दिया गया।

अप्रत्याशित लॉकडाउन के बाद मातृत्व स्वास्थ्य से जुड़ी कई आवश्यक सेवाएं जैसे टीकाकरण, परिवार नियोजन आदि सेवाओं के बंद होने महिलाओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। हालांकि दूसरे चरण के लॉकडाउन के समय मातृत्व स्वास्थ्य से जुडी़ सेवाएं शुरू कर दी गईं लेकिन सुविधाएं प्राप्त करने में अड़चने आ रही हैं। विपरीत समय में महिलाएं घर परिवार के कामकाज को संचालित करने के साथ ही अपने शारीरिक समस्याओं से भी मुकाबला करती रहती हैं। ऐसे में शासन को इनके लिए विशेष सुविधा दिया जाना आवश्यक है। नीतू सिंह, राम विलास , मदन मोहन, रामबली, रिकू सहित आशा व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी