युवा सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद को किया याद

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा हुई। युवाओं को फीट इंडिया मूवमेंट से जुड़ने को प्रेरित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 08:45 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 08:45 PM (IST)
युवा सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद को किया याद
युवा सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद को किया याद

जागरण संवाददाता, चंदौली : स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा हुई। युवाओं को फीट इंडिया मूवमेंट से जुड़ने को प्रेरित किया गया।

नेहरू युवा केंद्र की ओर से मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में गोष्ठी हुई। परियोजना निदेशक सुशील कुमार ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा विवेकानंद के व्यक्तित्व के प्रेरणा लेते हुए युवाओं को समाज सुधार के लिए आगे आना चाहिए। अंत में युवाओं में खेलकूद सामग्री का वितरण किया गया। कृषि विज्ञानी डा. समीर पांडेय, कृष्णा तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव मौजूद रहीं। पीडीडीयू नगर प्रतिनिधि के अनुसार : अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ने क्षेत्र के पराहूपुर स्थित कैंप कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा स्वामी जी न केवल भारत बल्कि विश्व के महान पुरुषों में से एक रहे। वीरेंद्र प्रताप सिंह, तारकेश्वर सिंह, विजय बहादुर सिंह, अरविद सिंह, कमलेश चंद्र, सुनीता चौधरी आदि उपस्थित रहे। धानापुर प्रतिनिधि के अुनसार : हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई। धीरेन्द्र सिंह, उपेन्द्र शर्मा, विक्रम, अभिषेक रस्तोगी, निखिलेश सिंह मौजूद रहे। कमालपुर प्रतिनिधि के अनुसार : हिदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के अवहीं गांव स्थित कैम्प कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। विमल सिंह, सतीश मौर्य, रंजन वर्मा मौजूद थे। इलिया प्रतिनिधि के अनुसार : नवयुवक मंगल दल के सदस्यों ने क्षेत्र के कटवां माफी गांव में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। गांव में झाड़ू लगाकर सफाई की। परशुराम सिंह, अरुण कुमार, विपिन, नीरज, अंकित उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी