सड़क दुर्घटना एवं निवारण प्रतियोगिता में छात्र होंगे पुरस्कृत

कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को परिवहन विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी नवनीत ¨सह चहल ने सड़क दुर्घटना एवं निवारण विषय पर इंटर कालेजों में भाषण प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया गया। बताया जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर अव्वल छात्रों को पुरस्कार मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 07:07 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 07:07 PM (IST)
सड़क दुर्घटना एवं निवारण प्रतियोगिता में छात्र होंगे पुरस्कृत
सड़क दुर्घटना एवं निवारण प्रतियोगिता में छात्र होंगे पुरस्कृत

जागरण संवाददाता, चंदौली : कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को परिवहन विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी नवनीत ¨सह चहल ने सड़क दुर्घटना एवं निवारण विषय पर इंटर कालेजों में भाषण प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया गया।

बताया जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर अव्वल छात्रों को पुरस्कार मिलेगा।

कहा प्रतियोगिता के ¨बदु सड़क दुर्घटना एक चुनौती, दुर्घटना से देर भली, सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण में प्रवर्तन की भूमिका, दुर्घटनाओं में चालकों की लापरवाही, सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा हैं। विद्यालय स्तर पर 20 नवंबर तक प्रतियोगिता करा ली जाए। 28 नंवबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रथम तीन छात्रों को 21, 11 व सात हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। इन्हीं विषयों पर पांच दिसंबर को मंडल में पहले तीन छात्रों को 31, 31 व 11 हजार और 12 दिसंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 51, 31 और 21 हजार का पुरस्कार मिलेगा। जिला स्तर पर प्रतियोगिता के नोडल डीएम, सहायक परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, डीआइओएस, बीएसए और दो एनजीओ के प्रतिनिधि हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी बच्चालाल, अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ द्विवेदी, सभी एसडीएम, डीआइओएस डा. विनोद राय, बीएसए भोलेंद्र प्रताप ¨सह, डीसी एनआरएलएम एमपी चौबे, सभी तहसीलदार, बीडीओ, बीईओ आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी