श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकियों ने मोहा मन

नगर में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान घरों, मंदिरों व अन्य स्थानों पर झांकियां सजाकर विधि विधान से श्रीकृष्ण का पूजन अर्चन किया गया। इसके अलावा कोतवाली को सजाया गया था और श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 08:17 PM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 08:17 PM (IST)
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकियों ने मोहा मन
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकियों ने मोहा मन

जागरण संवाददाता, चंदौली : भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जनपद में सोमवार को भी धूमधाम से मनाया गया। पुलिस थानों, नगरों, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में गोपाल के लीलाओं की सजाई गई झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देर रात तक भजन कीर्तन का दौर जारी रहा, लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य का लाभ कमाया।

पीडीडीयू नगर में लाट नंबर एक, लाट नंबर दो, गल्लामंडी, रविनगर, पटेल नगर, सुभाष नगर, राममंदिर, गौड़िया मठ आदि स्थानों पर भगवान कृष्ण की झांकियां सजाई गई थी। सबसे आकर्षक झांकी लाट नंबर दो व गौड़िया मठ की रही। पर्व पर नगर में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। देर रात तक बच्चे अपने परिजनों से साथ विभिन्न झांकियों को देखते रहे। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक प्रतिमाएं भी स्थापित कर पूजा पाठ किया गया। धानापुर में कस्बा सहित विभिन्न गांव में पंडाल बनाकर जन्मोत्सव मनाया गया। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की गीतों से वातावरण गुंजायमान हो गया। विधायक सुशील ¨सह ने विभिन्न गांवों में जाकर लोंगो को जन्माष्टमी की बधाई दी। साथ ही स्थानीय थाने में जन्मोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान थानाध्यक्ष एके मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय ¨सह, अन्नू ¨सह, ग्राम प्रधान विकास राजभर, राकेश ¨सह, अजय ¨सह, जयप्रकाश ¨सह आदि उपस्थित थे। कमालपुर में कस्बा, जमुर्खा, जनौली, बहेरी, रैथा, धीना, बरहन, एवती, सिसौना,मनिपट्टी, नूरी,तम्बगड़, पिपरदहा आदि गांवों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान की भव्य झांकी सजाई गई। असवरिया में पूर्व ग्राम प्रधान पंचम यादव के दरवाजे पर भी भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिन बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर जगमेंद्र यादव,मनोज यादव,महेंद्र ,पुनवासी ,कुलदीप यादव,अंकित यादव,राहुल यादव,दिलीप मौर्या, राजू मौर्य आदि उपस्थित थे। पड़ाव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर क्षेत्र में काफी चहल-पहल रही, तो वहीं हर गांव के लोगों ने अपने-अपने घरों में जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम व हर्सोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान गांव के बच्चे महिलाएं सजाए गए श्रीकृष्ण की झांकी को देखने के लिए उमड़ पड़े। जलीलपुर, बहादुरपुर, भोजपुर, रतनपुर, सेमरा, कटेसर बखरा सहित दर्जनों गांवों में जन्माष्टमी मनाई गई।

chat bot
आपका साथी