किसान की हत्या का इनामी आरोपित गिरफ्तार

गत दिनों बिसौरी गांव में किसान भोला यादव की हत्या के आरोपित 12 हजार के इनामी आरोपित मनोज यादव को पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के लीलापुर रेलवे क्रासिग के समीप से गिरफ्तार कर लिया। किसान की लाठी और राड से पीटकर हत्या कर दी गयी थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Aug 2019 06:08 PM (IST) Updated:Fri, 23 Aug 2019 12:36 AM (IST)
किसान की हत्या का इनामी आरोपित गिरफ्तार
किसान की हत्या का इनामी आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चंदौली : गत दिनों बिसौरी गांव में किसान भोला यादव की हत्या के आरोपित 12 हजार के इनामी मनोज यादव को पुलिस ने बुधवार को लीलापुर रेलवे क्रासिग के समीप से गिरफ्तार कर लिया। किसान की लाठी और राड से पीटकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस पहले ही चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने सदर कोतवाली में जानकारी दी।

बताया कि 11 अगस्त को बिसौरी गांव में भूमि विवाद में एक पक्ष के लोगों ने लाठी-राड से मारकर किसान की हत्या कर दी थी। मृतक के परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें एक आरोपित को पुलिस ने घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दो दिन बाद तीन अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। घटना का साजिशकर्ता मनोज यादव फरार था। पुलिस ने उसके खिलाफ 12 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। मुखबिर के साथ ही सर्विलांस व अन्य सूत्रों से पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित लीलापुर क्रासिग के समीप मौजूद है। कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने हमराहियों के साथ धर-दबोचा। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया।

chat bot
आपका साथी