कृषि क्षेत्र में आया क्रांतिकारी बदलाव : पंकज

केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन ला दी है । यह बातें भाजपा प्रदेश महामंत्री व किसान मोर्चा के प्रभारी पंकज ¨सह ने शनिवार को परनपुरा गांव में आयोजित कृषि कुंभ महाभियान में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 12:09 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 12:09 AM (IST)
कृषि क्षेत्र में आया क्रांतिकारी बदलाव : पंकज
कृषि क्षेत्र में आया क्रांतिकारी बदलाव : पंकज

जासं, बबुरी ( चंदौली ) : भाजपा सरकार में कृषि क्षेत्र में कई क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। अन्नदाताओं को अब खाद-बीज को भटकना नहीं पड़ रहा। उक्त बातें शनिवार को क्षेत्र के परनपुरा गांव में आयोजित कृषि कुंभ महाभियान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी व प्रदेश मंत्री पंकज ¨सह ने बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा पूर्व की सपा-बसपा सरकार में किसानों को खाद-बीज के लिए दर-दर भटकना पड़ता था। यूरिया को लाइन में लगे किसानों पर कई बार लाठीचार्ज किया गया लेकिन देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों के हित में कई उल्लेखनीय फैसले लिए गए। खाद की कालाबजारी पर रोक लगाते हुए नीम लेपित यूरिया लांच कर दी गई। इसका नतीजा रहा कि किसानों को अब आसानी से खाद मिल रही है। सरकार ने समर्थन मूल्य में भी डेढ़ गुना वृद्धि की। इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। कहा स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड के माध्यम से किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच कराई जा रही है। साथ ही टेल के किसानों के खेतों तक भी पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अन्नदाताओं को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी कारगर साबित हो रही है। प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बादी की स्थिति में सरकार किसानों को पर्याप्त मुआवजा देने का काम कर रही है। कहा योजना के तहत 13 लाख करोड रुपये खर्च कर करीब 379 लाख हेक्टेयर फसल को आच्छादित किया जा रहा है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन से स्वदेशी गायों के संरक्षण और नस्लों के विकास को पहल की जा रही है। कहा परिषदीय विद्यालयों के करीब पौने दो करोड़ बच्चों को यूनिफार्म, जूता, मोजा व स्वेटर का वितरण किया जा रहा है। सैयदराजा विधायक सुशील ¨सह, सूर्यमुनी तिवारी, डा. शंभूनाथ आदि मौजूद थे। अध्यक्षता उदयनारायण ¨सह व संचालन राणा प्रताप ¨सह ने किया। भाजपा विधायक ने दिया विवादित बयान

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा विधायक साधना ¨सह ने सपा-बसपा गठबंधन पर विवादित बयान दिया। बसपा प्रमुख को गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता के लिए चीरहरण करने वालों के साथ हाथ मिला लिया।

chat bot
आपका साथी