दहेज प्रथा व बाल विवाह रोकने का संकल्प

चंदौली जिले के बबुरी में गीता जन कल्याण समिति की ओर से मंगलवार को धनेजा गांव में महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें दहेज-प्रथा बाल विवाह रोकने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Aug 2018 05:50 PM (IST) Updated:Tue, 07 Aug 2018 05:50 PM (IST)
दहेज प्रथा व बाल विवाह रोकने का संकल्प
दहेज प्रथा व बाल विवाह रोकने का संकल्प

बबुरी (चंदौली) : गीता जन कल्याण समिति की ओर से मंगलवार को धनेजा गांव में महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें दहेज-प्रथा बाल विवाह रोकने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा शिक्षित व सभ्य नारी घर में संस्कार उत्पन्न करती है। समाज का आईना होती हैं। महिलाएं अपनी बेटियों को शिक्षित करने के प्रति गंभीर हों। उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाएं। शिक्षित बेटी दो घरों को रोशन करती है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का कारण नशा है। इसकी वजह से कई परिवारों में झगड़ा होते रहता है। समाज में फैली बुराइयों को जड़ से खत्म करने को महिलाएं संकल्प लें। सीमा देवी, सुनीता चौधरी, अंजनी तिवारी, रंजीता झा, संजना दुबे, अनामिका देवी, राधिका यादव, मीरा देवी, जानकी तिवारी आदि उपस्थित थीं।(जासं)

chat bot
आपका साथी